बीमारी से परेशान होकर राजकोट में बुजुर्ग महिला ने 7वें माले से कूदकर दी जान

बीमारी से परेशान होकर राजकोट में बुजुर्ग महिला ने 7वें माले से कूदकर दी जान

पिछले कई समय से मानसिक बीमारी से परेशान थी महिला

पिछले काफी समय से राज्य में आत्महत्याओं के केस में काफी इजाफा देखने मिला है। आर्थिक परेशानी, पारिवारिक समस्या और बीमारी के चलते आए दिन आत्महत्या किए होने की खबरे सामने आती रहती है। ऐसे में ही आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है, जहां मानसिक बीमारी से पीड़ित महिला ने अपनी जिंदगी से परेशान होकर एक बुजुर्ग महिला ने अपने अपार्टमेंट के सातवें माल से कूदकर जान दे दी थी। जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, राजकोट के कूवाड़वा रोड पर आए क्रिस्टल कॉम्प्लेक्स में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने 7वें माले से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त की थी। बुजुर्ग महिला का परिवार पूरी तरह से समृद्ध है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जमनाबेन के तौर पर की गई है। जमनाबेन जब अपना जीवन समाप्त करने के लिए सातवें माले से कूद रही थी उस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गया है। 
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला पिछले काफी समय से मानसिक बीमारी से परेशान थी। जिसके चलते उसने कूदकर जान दे दी। हालांकि अभी भी पुलिस इस मामले में जांच कर रही अहि। 
Tags: Rajkot

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव