उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया

आज दिनांक 26 जून 2026 को गोवा से सूरत आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-418 के सूरत एयरपोर्ट पहुंचने पर विमान के केबिन क्रू द्वारा एक यात्री के विरुद्ध दुर्व्यवहार की शिकायत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित यात्री श्री गुर्जर रंजीतभाई (सीट संख्या 25B) ने उड़ान के दौरान केबिन क्रू के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा बार-बार समझाने के बावजूद निर्देशों का पालन नहीं किया। यात्री के व्यवहार से विमान में व्यवधान उत्पन्न हुआ, जिसके चलते केबिन क्रू ने उसे Unruly Passenger घोषित किया।

विमान के सूरत एयरपोर्ट पर आगमन के उपरांत इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने लिखित शिकायत के साथ उक्त यात्री को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया, ताकि उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा सके।

Tags: Surat

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव