रेलवे स्टेशनों पर अनजान व्यक्ति द्वारा कुछ खाने-पिलाने के ऑफर को ठुकरा दें, जानिये सूरत में क्या हुआ?

रेलवे स्टेशनों पर अनजान व्यक्ति द्वारा कुछ खाने-पिलाने के ऑफर को ठुकरा दें, जानिये सूरत में क्या हुआ?

कॉफी पिलाकर महाराष्ट्र के युवक को एक अज्ञात व्यक्ति ने लूटा

बड़े बुजुर्ग अक्सर सलाह देते है कि यात्रा के दौरान किसी अंजान का दिया हुआ कुछ नहीं खाना पीना चाहिए। अंजान जगह या यात्रा के समय खास सावधान रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा न करने से कभी कभी कोई बड़ी दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां रविवार की रात सूरत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर महाराष्ट्र के एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने लूट लिया। घायल युवक को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवराज गिरासे (उम्र 25) सूरत के कडोदरा इलाके में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर आने के लिए रविवार को ट्रेन से महाराष्ट्र से सुरत रवाना हुआ। रात आठ बजे सूरत रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने लगा। इस दौरान वो किसी अंजान शख्स से टकरा गया। इस अंजान शख्स ने युवराज को कॉफी पिलाई और उसका चांदी का कंगन लूटकर भाग गया। बेहोश हालात में पड़े युवराज को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अस्पताल ने पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सूरत रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूरत रेलवे पुलिस ने कहा कि यह जानकारी सिविल से मिली लेकिन खुद पदित युवराज को याद नहीं आया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
Tags: Surat