सूरत : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की बैठक में समाजहित के कई प्रस्तावों पर मुहर
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा, एआई प्रशिक्षण और जरूरतमंद कन्याओं के विवाह सहयोग का लिया निर्णय
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, सूरत इकाई की बैठक में समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के अध्यक्ष सचिन सिंगला ने बताया कि संस्था आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा का खर्च वहन करेगी।
बैठक में सदस्यों के बच्चों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं कंप्यूटर से संबंधित पाठ्यक्रम रियायती दरों पर उपलब्ध कराने, शीघ्र ही पारिवारिक पिकनिक आयोजित करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।
सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनका समर्थन किया। बैठक में उपाध्यक्ष शंकर गोयल, सचिव दीपक बंका, कोषाध्यक्ष अजय बिदावतका सहित भानु गर्ग, योगेश अग्रवाल, नरेश सराफ और गिरधारी अग्रवाल उपस्थित रहे। सदस्यों ने संगठन की आगामी समाजसेवी योजनाओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प भी लिया।
