सूरत : उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा ने मनाया महेश नवमी महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
200 से अधिक बच्चों और महिलाओं ने लिया हिस्सा, समाज की संस्कृति और परंपराओं की दी प्रस्तुति
उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा की ओर से आयोजित महेश नवमी महोत्सव का भव्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम गोडादरा विस्तार स्थित इम्पीरियल होटल में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण देवपुरा ने बताया कि कार्यक्रम में 200 से अधिक बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समाज की संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ी प्रस्तुतियां मंच के माध्यम से लोगों के समक्ष प्रस्तुत की गईं।
आयोजन समिति के मुकेश टावरी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजन में गौरव देवपुरा, अमित राठी, दामोदर राठी, राहुल साबू, राजेश सोनी, चेतन रादेड, राजकुमार चांडक, अंजना लाहोटी, सुमन भंडारी, अंजली डागा, स्वाति मोहता, अनुराधा बाहेती एवं प्राची मंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
सभा परिवार की ओर से दिनेश चांडक, श्याम सुंदर राठी, प्रहलाद मंडोवरा एवं मुकेश न्याति का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभा सचिव मनोज जाजू ने उपस्थित भामाशाहों, सहयोगकर्ताओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी 23 जून को माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल शोभा यात्रा की जानकारी भी दी।
