सूरत : महेश नवमी महोत्सव का आगाज, उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा ने तैयार की भव्य रूपरेखा

21 जून को विविध प्रतियोगिताएं, 23 जून को निकलेगी विशाल शोभायात्रा; समाज के भामाशाहों का मिलेगा विशेष सहयोग

सूरत : महेश नवमी महोत्सव का आगाज, उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा ने तैयार की भव्य रूपरेखा

माहेश्वरी समाज के प्रमुख पर्व महेश नवमी को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। 23 जून को आयोजित होने वाले महेश नवमी महोत्सव के तहत उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा ने विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ कर दिया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभा द्वारा बच्चों और युवाओं के लिए अनेक प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सभा के मुकेश टावरी ने बताया कि 21 जून को होटल ला इम्पीरियल, एसी मार्केट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों के खेल, ज्ञान-विज्ञान से संबंधित गतिविधियां तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गौरव कुमार देवपुरा होंगे। आयोजन समिति में अंजना लाहोटी, सुमन भंडारी, अंजली डागा, स्वाति मोहता, अनुराधा बाहेती, प्राची मंत्री, राजकुमार चंडाक, राजेश सोनी, चेतन रांदेड, दामोदर राठी, राहुल साबू एवं मुकेश टावरी को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं अमित राठी को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

सभा अध्यक्ष सत्यनारायण देवपुरा ने बताया कि 23 जून को महेश नवमी के अवसर पर सुबह 7 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक उत्साह के साथ निकलने वाली इस शोभायात्रा के संयोजक कन्हैयालाल मनिहार एवं दीपेश होंगे।

शोभायात्रा गोडादरा क्षेत्र स्थित राज आइकन सोसायटी से प्रारंभ होकर अंबिका हाइट्स, अरण्या, ऑफिरा, प्रेस्टीज सफायर-8, ट्विन लाइट स्काई व्यू सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रूंगटा ग्रीन तक पहुंचेगी।

आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव की सभी गतिविधियों को सफल बनाने में समाज के भामाशाहों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान प्राप्त हो रहा है। समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर महेश नवमी महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है।

Tags: Surat