सूरत : अधिक मास पूर्णिमा पर अग्रवाल समाज सेवा समिति ने कराया भंडारा, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

यजमान कैलाशचंद पंसारी परिवार के सहयोग से गिरिजाशंकर महादेव मंदिर में हुआ सेवा कार्य, राहगीरों को कराया भोजन

सूरत : अधिक मास पूर्णिमा पर अग्रवाल समाज सेवा समिति ने कराया भंडारा, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

अधिक मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज सेवा समिति, अलथान-वेसू द्वारा शनिवार सुबह गिरिजाशंकर महादेव मंदिर, जीआईडीसी पांडेसरा परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। यजमान कैलाशचंद पंसारी के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग 400 लोगों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।

सुबह 8 बजे से शुरू हुए भंडारे में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन में यजमान परिवार के कैलाशचंद पंसारी, चंडीप्रसाद पंसारी, नरेश पंसारी सहित परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वयं अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा।

समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। इस अवसर पर राकेश बजावावाला, हेमंत गर्ग, मनोज झुंझुनूवाला, मुकेश गोयनका, अरुण अग्रवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धाभाव के साथ भोजन वितरण कर उपस्थित लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सहयोग, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जाता है। अधिक मास पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह भंडारा भी इसी उद्देश्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

Tags: Surat