सूरत : महेश नवमी महोत्सव में रंगे माहेश्वरी समाज बंधु

अंबिका हाइट्स सोसायटी में सांस्कृतिक, सामाजिक और खेल गतिविधियों के साथ हुआ भव्य आयोजन

सूरत : महेश नवमी महोत्सव में रंगे माहेश्वरी समाज बंधु

महेश नवमी महोत्सव 2026 के अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों से विविध धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। इसी कड़ी में गोडादरा क्षेत्र स्थित अंबिका हाइट्स सोसायटी में भी माहेश्वरी समाज की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से समाज के लोगों के बीच आपसी मेल-जोल और एकता बढ़ती है। साथ ही नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सामाजिक गतिविधियां और बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान सभी समाज बंधुओं के लिए प्रतिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने एक साथ भोजन कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Tags: Surat