सूरत : महेश नवमी उत्सव की तैयारियां तेज, नीलकंठ संभाग ने आयोजित की खेल प्रतियोगिताएं
बैडमिंटन, पिकलबॉल और स्केटिंग प्रतियोगिता में 160 समाजबंधुओं ने लिया भाग, विजेताओं का हुआ सम्मान
माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति उत्सव महेश नवमी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में नीलकंठ संभाग द्वारा माहेश्वरी विद्यापीठ स्कूल में बैडमिंटन, पिकलबॉल एवं स्केटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज के 160 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिला सभा अध्यक्ष पवन बजाज, सचिव अतीन बाहेती सहित सतीश कोठारी, पूनम मालपानी, ओमप्रकाश बिडला, चंद्रशेखर राठी, दीपक काबरा, नंदकिशोर बाहेती, प्रदीप बियानी, मुरली सोमानी, ओमप्रकाश धीरेन, श्याम भंडारी, रंगनाथ भट्टड़, किशोर बाहेती, महेश खटोड़, नारायण पेड़ीवाल, रवि राठी, गिरधारी साबू, अशोक कोठारी, हनुमान बाहेती सहित अन्य समाजबंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण राठी रहे। महेश नवमी उत्सव की कड़ी में आगामी 21 जून को अल्थान स्थित शेल्टर होम में संभाग की अल्थान आभवा माहेश्वरी सभा, सिटीलाइट पीपलोद माहेश्वरी सभा, न्यू सिटीलाइट भरथाना माहेश्वरी सभा एवं वेसू माहेश्वरी सभा द्वारा भोजन सेवा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 23 जून को महेश नवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चारों सभाओं की कार्यकारिणी महेश नवमी समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है।
