सूरत : डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर लायन्स क्लब ने 13 विशिष्ट चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

क्लब अध्यक्ष सीए संदीप छाजेड़ के कार्यकाल के प्रथम आधिकारिक कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सामाजिक योगदान को मिला सम्मान

सूरत : डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर लायन्स क्लब ने 13 विशिष्ट चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232 एफ-2 के अंतर्गत लायन्स क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 13 विशिष्ट चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का शॉल, स्मृति चिन्ह और सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

यह समारोह क्लब अध्यक्ष लायन सीए संदीप छाजेड़ के कार्यकाल का प्रथम आधिकारिक कार्यक्रम रहा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। चिकित्सक जहां लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट आर्थिक एवं वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा-समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान करना क्लब के लिए गौरव की बात है।

समारोह में डॉ. ऋषि माथुर, डॉ. स्वाति अग्रवाल, डॉ. अंसुल अग्रवाल, डॉ. रोशनी जरीवाला, डॉ. सुरभि दरक, सीए संदीप छाजेड़, सीए प्रतीक चोपड़ा, सीए अरुण कानूंगा, सीए अरहम भंसाली, डॉ. अमित नेगी, डॉ. पांडे, डॉ. अल्पना माथुर एवं डॉ. मनीषा झंवर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रमेश चोपड़ा ने किया। उन्होंने अपने सहज और आकर्षक संचालन से समारोह को गरिमामय बनाए रखा। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित अतिथियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समारोह के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाज सेवा एवं जनहित के ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया गया।

Tags: Surat