सूरत : महेश नवमी पर माहेश्वरी महिला संगठन ने आयोजित किया ‘Feel, Heal, Rise’ सत्र
खुशी लढ़्ढा ने महिलाओं को आत्म-प्रेम, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य के दिए सुझाव
महेश नवमी के पावन अवसर पर सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन के कैलाश संभाग की ओर से ‘श्याम प्लाज़ा’ में “Feel • Heal • Rise” विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-देखभाल और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता खुशी लढ़्ढा ने महिलाओं को आत्म-प्रेम, तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने एनएलपी (NLP) तकनीक एवं ध्यान के माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा प्रतिभा मोलासरिया, सचिव श्वेता जाजू, उमा जाजू एवं बीना तोषनीवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्षा रेखा मंत्री एवं संयोजिका अंकिता खटोड़ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सहसचिव रामकन्या मोदानी ने सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
