सूरत : यूनीक वर्कआउट ग्रुप ने री-ओपनिंग की पहली वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई

पाल लेक गार्डन में आयोजित समारोह में ज़ुम्बा प्रस्तुति, सम्मान समारोह और केक कटिंग के साथ फिटनेस का दिया संदेश

सूरत : यूनीक वर्कआउट ग्रुप ने री-ओपनिंग की पहली वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई

पाल लेक गार्डन में यूनीक वर्कआउट ग्रुप की री-ओपनिंग की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समूह के सदस्य, अतिथि और प्रायोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पाल क्षेत्र के कॉर्पोरेटर राजूभाई ने शिरकत की। ग्रुप कोऑर्डिनेटर हर्ष जैन ने बताया कि समारोह के दौरान अतिथियों एवं प्रायोजकों का सम्मान कर उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

समूह के सदस्यों ने आकर्षक ज़ुम्बा प्रस्तुति देकर सभी का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद केक काटकर ग्रुप की एक वर्ष की सफल यात्रा का जश्न मनाया गया। पूरे आयोजन के दौरान फिटनेस, एकता और आपसी मैत्री का संदेश दिया गया तथा नियमित व्यायाम को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags: Surat