सूरत : लायंस क्लब ऑफ सूरत क्रिस्टल ने डॉक्टर्स डे और सीए डे पर किया चिकित्सा एवं वित्त विशेषज्ञों का सम्मान
नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के प्रथम दिन आयोजित समारोह में क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति
On
लायंस क्लब ऑफ सूरत क्रिस्टल ने नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के प्रथम दिन डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर उनके समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान को सराहा। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा की गई।
आयोजित सम्मान समारोह में आईपीडीजी लायन मोना देसाई, आरसी लायन भागीरथ पालीवाल, जेडसी लायन सुनीता लोढ़ा, क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट लायन रंजू डूगर, नवनिर्वाचित क्लब प्रेसिडेंट लायन शिखा बाफना सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नए लायनिस्टिक वर्ष की शुरुआत सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ करने का संदेश दिया।
Tags: Surat
