सूरत टेक्सटाइल मार्केट चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक आयोजित

1262 शॉप मेंबर्स में से 995 मतदाता, बकाया राशि के कारण 267 सदस्य मतदान से वंचित रहेंगे

सूरत टेक्सटाइल मार्केट चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक आयोजित

सूरत टेक्सटाइल मार्केट में होने वाले चुनाव के संदर्भ में 17 जून 2026 को चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन तथा चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल एवं महेंद्रपाल खुराना की उपस्थिति में चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मार्केट मैनेजमेंट की ओर से मतदाता सूची चुनाव समिति को सौंपी गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत टेक्सटाइल मार्केट में कुल 1262 शॉप मेंबर्स हैं, जिनमें से 995 सदस्य मतदान के लिए पात्र हैं। वहीं, मार्केट मैनेजमेंट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 267 सदस्य बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। चुनाव समिति को यह जानकारी मार्केट मैनेजमेंट की ओर से उपलब्ध कराई गई है। चुनाव संबंधी सभी जानकारियों से मार्केट के सदस्यों को अवगत कराने के लिए माइक के माध्यम से घोषणा भी की गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

Tags: Surat