सूरत : महेश नवमी पर माहेश्वरी यूथ क्लब ने लगाया महेश प्याऊ, राहगीरों को बांटा गुलाब शरबत और नींबू पानी

भीषण गर्मी से राहत के लिए 500 लीटर शरबत एवं नींबू पानी का वितरण, 14 जून को निशुल्क ऑर्थोपेडिक जांच एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट शिविर का होगा आयोजन

सूरत : महेश नवमी पर माहेश्वरी यूथ क्लब ने लगाया महेश प्याऊ, राहगीरों को बांटा गुलाब शरबत और नींबू पानी

महेश नवमी 2026 के पावन पर्व के उपलक्ष्य में माहेश्वरी यूथ क्लब, सूरत द्वारा रविवार, 7 जून को भटार चार रास्ता स्थित महेश प्याऊ पर आमजन, राहगीरों एवं श्रमिकों के लिए गुलाब शरबत और नींबू पानी सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत प्रदान करना था।

संस्था के अध्यक्ष कृष्णा बल्दवा ने बताया कि प्याऊ के आसपास बड़ी संख्या में राहगीर और मजदूर वर्ग के लोग आवागमन करते हैं। गर्म मौसम को देखते हुए उनके लिए लगभग 500 लीटर गुलाब शरबत एवं नींबू पानी का वितरण किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

संस्था के सचिव अभिषेक धूत ने जानकारी देते हुए बताया कि महेश नवमी पर्व के अंतर्गत आगामी 14 जून 2026 को माहेश्वरी यूथ क्लब द्वारा पर्वत पाटिया स्थित माहेश्वरी लक्ज़रिया में अहमदाबाद के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग के मार्गदर्शन में निशुल्क ऑर्थोपेडिक चेकअप एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के मुकेश टावरी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में कार्यकारिणी सदस्यों कपिल कपूरिया, रजनीश तापड़िया, राजेश राठी, पवन सोनी, वासु असावा, दीपक बाहेती, किशन राठी, सोनू मनिहार, राघव राठी एवं सीताराम सोमानी का विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्था पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों को महेश नवमी की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Tags: Surat