सूरत : देशभर में पहचान, सूरत में शिखर स्थान Panoramic Education के विद्यार्थियों का CA Final में शानदार प्रदर्शन

सीए फाइनल मई 2026 परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने हासिल की 6 ऑल इंडिया रैंक, 50 से अधिक विद्यार्थियों ने पाई सफलता

सूरत : देशभर में पहचान, सूरत में शिखर स्थान Panoramic Education के विद्यार्थियों का CA Final में शानदार प्रदर्शन

सीए फाइनल मई  2026 के घोषित परिणामों में Panoramic Education ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्थान के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी के बल पर 6 ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है।

इस गौरवपूर्ण सफलता में संस्थान की ऑनलाइन छात्रा दिया बोहरा ने AIR-8 प्राप्त कर Panoramic Education में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अक्षत बेरीवाला ने AIR-10 प्राप्त कर सूरत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अक्षत गोयल ने AIR-41 हासिल कर सूरत में तृतीय स्थान, कृतिका सिंघल ने AIR-45 के साथ चतुर्थ स्थान तथा भूमिका बंसल और अमन अग्रवाल ने AIR-49 प्राप्त कर संयुक्त रूप से सूरत में पंचम स्थान हासिल किया।

संस्थान के लिए यह उपलब्धि और भी खास रही क्योंकि इस बार Panoramic Education के मार्गदर्शन में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने CA Final परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया। यह सफलता विद्यार्थियों और उनके परिवारों के वर्षों के परिश्रम और सपनों की पूर्ति का प्रतीक बनी है। सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का अखिल भारतीय उत्तीर्ण प्रतिशत मात्र 14.07 प्रतिशत रहा, जिसमें पूरे देश से केवल 7,931 विद्यार्थी ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने में सफल रहे। ऐसे चुनौतीपूर्ण परिणामों के बीच Panoramic Education के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रभावी मार्गदर्शन को दर्शाता है।

Panoramic Education का लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को CA बनाना नहीं, बल्कि उन्हें एक सक्षम और सर्वांगीण चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में तैयार करना है। संस्थान व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित काउंसलिंग, अनुशासित अध्ययन वातावरण, व्यापक टेस्ट सीरीज और समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान देता है। संस्थान का मानना है कि वास्तविक सफलता केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे प्रोफेशनल तैयार करना है जो तकनीकी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और व्यावसायिक दक्षता में भी उत्कृष्ट हों।

Tags: Surat