सूरत : वेसू में श्री राम भक्त मंडल का विशेष संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

 सालासर बालाजी के दरबार में भजनों और धमाल गीतों से किया गया बाबा का गुणगान, 29 वर्षों से सेवा दे रहा है मंडल

सूरत : वेसू में श्री राम भक्त मंडल का विशेष संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

वेसू क्षेत्र में श्री राम भक्त मंडल द्वारा मंगलवार को विशेष संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन अजय महाजन के सौजन्य से सी-403, नंदनवन-1, वेसू स्थित निवास पर भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर सालासर बालाजी के श्रृंगारित दरबार में मंडल के सदस्यों ने मधुर स्वर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। कार्यक्रम में महेश मालानी, पवन स्वामी, मुरली तोषनीवाल, राजूभाई प्रजापति एवं धनंजय भट्ट ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं और धमाल गीतों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पाठ में सहभागिता निभाई तथा भजनों पर भावविभोर होकर बाबा की आराधना की।

सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल पिछले 29 वर्षों से प्रत्येक शनिवार एवं विशेष अवसरों पर भक्तों के आवास और प्रतिष्ठानों पर निःशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन करता आ रहा है। मंडल का उद्देश्य समाज में भक्ति, संस्कार और एकता का संदेश पहुंचाना है। साथ ही इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को भी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

Tags: Surat