सूरत : वंदे भारत ट्रेन से नवसारी रवाना हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री, सूरत रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया अभिनंदन, रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में किया स्वागत

सूरत : वंदे भारत ट्रेन से नवसारी रवाना हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री, सूरत रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

सूरत।आधुनिक भारत की पहचान बन चुकी वंदे भारत ट्रेन से नवसारी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल का सूरत रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

सूरत रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रांतीय अधिकारी वी. जे. भंडारी भी उपस्थित रहे।

वंदे भारत ट्रेन में सवार होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया तथा उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेन देश की आधुनिक रेल सेवाओं का प्रतीक बन चुकी है और यात्रियों को तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान कर रही है।

नवसारी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसी ट्रेन के माध्यम से यात्रा की।