सूरत : डॉक्टर्स डे पर माहेश्वरी समाज ने सेवाभावी चिकित्सकों का किया सम्मान

 सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित समारोह में 30 डॉक्टरों को मोमेंटो और दुपट्टा देकर किया गया सम्मानित

सूरत : डॉक्टर्स डे पर माहेश्वरी समाज ने सेवाभावी चिकित्सकों का किया सम्मान

हर वर्ष 1 जुलाई को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवा करने वाले चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए भगवान के समान होते हैं, जो अपने ज्ञान और सेवा भावना से मरीजों का उपचार कर उन्हें नया जीवन प्रदान करते हैं। चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुजरात प्रदेश माहेश्वरी सभा के जगदीश कोठारी ने बताया कि समारोह में सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान किया गया। डॉ. प्रशांत बाहेती, डॉ. रवीन्द्र चोपड़ा, डॉ. मनीषा झंवर, डॉ. धर्मेश झंवर, डॉ. दिनेश भूतड़ा, डॉ. पी.आर. सुथार, डॉ. अनमोल राठी, डॉ. चंचल तोषनीवाल, डॉ. कृष्णा मालाणी, डॉ. निकिता लाहोटी, डॉ. पारस बैद, डॉ. अनिल बोथरा, डॉ. प्रतिभा अंकित मूंधड़ा सहित कुल 30 चिकित्सकों को मोमेंटो एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में माहेश्वरी भवन समिति के पूर्व अध्यक्ष पूनमचंद चाण्डक, कमल भूतड़ा, रामकुमार मूंधड़ा, गौ सेवक रामनारायण चाण्डक, पूनमचंद मूंधड़ा, नंदकिशोर बाहेती, मूलचंद मूंधड़ा, भागीरथ भूतड़ा, गौरीशंकर लाहोटी, बालकिशन राठी, नंदकिशोर राठी, भगवान मालाणी, जिला अध्यक्ष पवन बजाज, नारायण पेड़ीवाल, सत्यनारायण राठी, सीताराम, अंजनी राठी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: Surat