सूरत : अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की नई कार्यकारिणी गठित, अनुराधा जालान बनीं अध्यक्ष

वार्षिक साधारण सभा में डिजिटल ऐप का भी हुआ शुभारंभ, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

सूरत : अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की नई कार्यकारिणी गठित, अनुराधा जालान बनीं अध्यक्ष

 

अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन शनिवार को सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस में किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्षा रुचिका रुंगटा ने “परंपरा से प्रगति तक” थीम के साथ सभी सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में सचिव द्वारा गत वर्ष के कार्यों एवं गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में अनुराधा जालान को अध्यक्ष, सरोज अग्रवाल को उपाध्यक्ष, आरती मित्तल को सचिव, राखी सिंघल को कोषाध्यक्ष, सीमा कोकरा को सहसचिव एवं नेहा अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अग्रसेन महिला शाखा के डिजिटल ऐप का भी शुभारंभ किया गया। ऐप के माध्यम से शाखा की गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं सदस्यों से जुड़ी जानकारियों को और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में अग्रवाल विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, उपाध्यक्ष प्रमोद कंसल, सहकोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल (विनायक), राहुल अग्रवाल एवं युवा शाखा अध्यक्ष अंकित झुनझुनवाला सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: Surat