वडोदरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

 दादर–एकतानगर–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस वडोदरा से शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होगी

वडोदरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

 पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के वडोदरा स्टेशन पर चल रहे व्यापक यार्ड रीमॉडलिंग एवं ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिकीकरण कार्य के अंतिम चरण के तहत 30 जून 2026 को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक कुछ कम दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य परिचालन सुरक्षा में वृद्धि, लाइन एवं प्लेटफॉर्म क्षमता का विस्तार, ट्रेन संचालन दक्षता में सुधार तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए मंडल द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 29, 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को कुछ ट्रेनें पूर्ण रूप से निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

पूर्णतः निरस्त रहने वाली ट्रेनें

29, 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 59549 वडोदरा–वटवा पैसेंजर, ट्रेन संख्या 59550 वटवा–वडोदरा पैसेंजर, ट्रेन संख्या 79440 कथाना–प्रतापनगर डेमू, ट्रेन संख्या 79439 प्रतापनगर–कथाना डेमू, ट्रेन संख्या 79461 मियागाम करजन–प्रतापनगर डेमू एवं ट्रेन संख्या 79462 प्रतापनगर–मियागाम करजन डेमू निरस्त रहेंगी।

वहीं 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 22930 वडोदरा–दहानू रोड सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22929 दहानू रोड–वडोदरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19011 वलसाड–दाहोद एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 19012 दाहोद–वलसाड एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या 12929 वलसाड–वडोदरा इंटरसिटी (29, 30 जून एवं 1 जुलाई 2026) को विश्वामित्री स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा विश्वामित्री–वडोदरा के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 69110 वडोदरा–भरूच मेमू (29, 30 जून एवं 1 जुलाई 2026) को मकरपुरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा तथा वडोदरा–मकरपुरा के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12927 दादर–एकतानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (29 एवं 30 जून 2026) को वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा वडोदरा–एकतानगर के बीच निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12928 एकतानगर–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (30 जून एवं 1 जुलाई 2026) को वडोदरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा तथा एकतानगर–वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Tags: Vadodara