वडोदरा : वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट में वडोदरा की विनरॉक्स टेक्नोलॉजीज़ ने दिखाई इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की ताकत
ग्लोबल OEM कंपनियों की भरोसेमंद पार्टनर बनी विनरॉक्स, अमेरिका समेत कई देशों में कर रही है उत्पादों का निर्यात
वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट के सेंट्रल ज़ोन आयोजन में वडोदरा की विनरॉक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान प्रस्तुत की है। कंपनी ने हाई-क्वालिटी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के माध्यम से खुद को एक भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के रूप में स्थापित किया है।
वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाना और ग्लोबल निवेशकों को स्थानीय उद्योगों से जोड़ना है। वडोदरा गुजरात का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जो पेट्रोकेमिकल्स, केमिकल्स, टेक्सटाइल्स, फार्मास्यूटिकल्स और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों के लिए जाना जाता है। समिट में वडोदरा जिले की कई प्रमुख इंडस्ट्रीज़ ने भाग लिया है, जो लंबे समय से रोजगार सृजन और नए उद्यमों को बढ़ावा देने में योगदान दे रही हैं।
वर्ष 2018 में स्थापित विनरॉक्स टेक्नोलॉजीज़ इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। कंपनी ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) और टेक्नोलॉजी इनोवेटर्स के लिए एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में काम कर रही है।
कंपनी की सेवाओं में PCB असेंबली (SMT, थ्रू-होल और मिक्स्ड टेक्नोलॉजी), बॉक्स बिल्ड इंटीग्रेशन, रैपिड प्रोटोटाइपिंग, न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI), डिजाइन एवं इंजीनियरिंग सपोर्ट, टेस्टिंग सॉल्यूशंस, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, केबल हार्नेसिंग, प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग, शीट मेटल फैब्रिकेशन और टर्नकी मैन्युफैक्चरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विनरॉक्स के ग्राहक इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल डिवाइस, पावर एवं एनर्जी, IoT, कम्युनिकेशन, सर्विलांस, डिफेंस और एयरोस्पेस जैसे तकनीक आधारित क्षेत्रों में कार्यरत हैं। कंपनी एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और सख्त गुणवत्ता मानकों के जरिए ग्राहकों को तेज प्रोडक्ट डेवलपमेंट, बेहतर विश्वसनीयता, स्केलेबिलिटी और लागत प्रभावी समाधान उपलब्ध करा रही है।
कंपनी के CEO एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विन नवाडिया के नेतृत्व में विनरॉक्स लगातार नई तकनीकों, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल मानव संसाधन में निवेश कर रही है। कंपनी ऑटोमेशन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम और नई पीढ़ी की उत्पादन तकनीकों के माध्यम से अपनी उत्पादन क्षमता को लगातार बढ़ा रही है। विनरॉक्स की देशभर में मौजूदगी के साथ कंपनी अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, ब्राजील और मैक्सिको जैसे देशों में भी अपने उत्पादों का निर्यात कर रही है। कंपनी अब यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
कंपनी का विशेष फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, स्मार्ट एनर्जी सॉल्यूशंस, IoT डिवाइसेस, डिफेंस और एयरोस्पेस सिस्टम्स जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों पर है। इसके साथ ही कंपनी डिजाइन-लेड मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत कर रही है, ताकि ग्राहकों को कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट से लेकर कमर्शियल प्रोडक्शन तक संपूर्ण सहयोग मिल सके।
विनरॉक्स में करीब 30 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं, जो कंपनी की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा दे रही है और अपने क्षेत्र में हर साल औसतन 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर रही है।
इस अवसर पर इंडस्ट्री डायरेक्टर अश्विन नवाडिया ने कहा, “विनरॉक्स में हमारा मानना है कि हर इनोवेटिव आइडिया को एक भरोसेमंद मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की जरूरत होती है। इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग और दीर्घकालीन साझेदारी के माध्यम से हम अपने ग्राहकों के विचारों को सफल उत्पादों में बदलने में सहयोग करते हैं।” स्टमर-सेंट्रिक अप्रोच और ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड के साथ विनरॉक्स टेक्नोलॉजीज़ भारत को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में लगातार योगदान दे रही है।
