सूरत : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव का सूरत में भव्य स्वागत समारोह आयोजित
बिहार विकास परिषद एवं अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट ने किया सम्मान, पदाधिकारियों ने पुष्प एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया अभिनंदन
बिहार विकास परिषद एवं अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 27 जून 2026 को सायं 6 बजे डुमस रोड स्थित अग्र एक्जोटिका इम्पीरियल हॉल में नागालैंड के महामहिम राज्यपाल एवं बिहार के लोकप्रिय नेता नंदकिशोर यादव के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में बिहार विकास परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित रहकर महामहिम नंदकिशोर यादव का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। वहीं अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने राज्यपाल नंदकिशोर यादव के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों की सराहना की। समारोह में आपसी संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। समारोह के समापन के पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के लिए सुस्वादु भोजन की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।
