सूरत : विद्यार्थी सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

10वीं-12वीं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित सीए उत्तीर्ण प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

सूरत : विद्यार्थी सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

 श्री विद्या सुधा दिगंबर जैन भवन, पार्ले पॉइंट में विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से किया गया, जिसमें 85 से अधिक विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ सम्मान प्राप्त करने के लिए उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीए परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले तीन विद्यार्थियों तथा समाज की तीन अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सार्वजनिक एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन आशीष वकील, मुख्य अतिथि डॉ. अरुण बैंगनी एवं मुख्य वक्ता हार्दिक देसाई की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इसके अलावा भगवान महावीर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय जैन सहित समाज के कई गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि समाज के बच्चों में आपसी परिचय और मित्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रमेश जैन गंगवाल ने आयोजन की जानकारी देते हुए सभी सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Tags: Surat