सूरत : अग्रवाल विकास ट्रस्ट की 36वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न
प्रमोद कंसल बने अध्यक्ष, मनोज डोहकावाला को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी
अग्रवाल विकास ट्रस्ट की 36वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के पंचवटी हॉल में किया गया। सभा में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार के स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात सचिव अनिल शोरेवाला ने ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष शशिभूषण जैन ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा। सभा के दौरान ट्रस्ट के सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान किया गया तथा नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने ट्रस्ट की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की।
इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रमोद कंसल को अध्यक्ष, अमित सतनालीवाला को उपाध्यक्ष, मनोज डोहकावाला को सचिव, राहुल अग्रवाल को सहसचिव, रमेश अग्रवाल (विनायक) को कोषाध्यक्ष एवं मधुरकृष्ण झुनझुनवाला को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। सभा का समापन आपसी सहयोग और ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
