सूरत : ज्ञान ज्योति सम्मान समारोह का रविवार को होगा भव्य आयोजन

गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन करेगा मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं का सम्मान, राज्यपाल नंदकिशोर यादव होंगे मुख्य अतिथि

सूरत : ज्ञान ज्योति सम्मान समारोह का रविवार को होगा भव्य आयोजन

गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, सूरत की ओर से ज्ञान ज्योति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के श्याम कुंज हॉल में किया जाएगा।

सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागालैंड के राज्यपाल महामहिम नंदकिशोर यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका उपस्थित रहेंगे।

समारोह के दौरान गुजरात में निवासरत मारवाड़ी समाज के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पिछले दो वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें सीए, सीएमए, एलएलबी, एमबीए, डॉक्टर सहित अन्य उच्च डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना है।

Tags: Surat