सूरत : श्याम सरकार यात्रा संघ ने किया सेवा कार्य, विद्यार्थियों को बांटी 600 छतरियां

सचिन स्थित स्कूल में वृक्षारोपण के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम, अतिथियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

सूरत : श्याम सरकार यात्रा संघ ने किया सेवा कार्य, विद्यार्थियों को बांटी 600 छतरियां

श्री श्याम सरकार यात्रा संघ, सूरत की ओर से मां सरस्वती मंदिर, दया भाई पीतांबर देरासरी स्कूल संख्या-296, सचिन गभेणी में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया तथा छात्र-छात्राओं के लिए 600 छतरियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विनोद चिड़ावावाला ने बताया कि आयोजन में कॉर्पोरेटर सुमन गर्ग की विशेष उपस्थिति रही। छतरी सेवा में सहयोगी फ्रेंड्स ऑफ गोयल के अध्यक्ष सुनील गोयल सहित सुरेश पोद्दार, संदीप अग्रवाल, अजय बिदावतका, कार्यकारी अध्यक्षा रेखा जालान एवं श्रीमती रचना गोयल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं प्रार्थना के साथ किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल कल्पना बेन पंड्या, भावेश भाई सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने सेवा कार्य के लिए श्री श्याम सरकार यात्रा संघ एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Tags: Surat