सूरत : डायमंड उद्योग के प्रबंधन और कार्यशैली पर सेमिनार आयोजित

 सचिन में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, स्ट्रेटफिक्स के को-फाउंडर चिराग पटेल ने दिए प्रबंधन के महत्वपूर्ण सुझाव

सूरत : डायमंड उद्योग के प्रबंधन और कार्यशैली पर सेमिनार आयोजित

डायमंड एवं ज्वेलरी उद्योग से जुड़े व्यवसायियों के लिए सचिन में डायमंड व्यवसाय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीजीडीसी लिमिटेड एवं डीआइपी इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

सेमिनार में सूरत सेज एवं डीआइपी क्षेत्र के कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्ट्रेटफिक्स के को-फाउंडर चिराग पटेल ने डायमंड एवं ज्वेलरी उद्योग के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

चिराग पटेल ने उद्योग में बेहतर कार्यशैली विकसित करने, प्रबंधन की छोटी-छोटी बारीकियों, कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया और संस्थान के सुचारु संचालन से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रभावी प्रबंधन और सही कार्य प्रणाली किसी भी व्यवसाय की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सेमिनार के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने प्रश्न भी रखे, जिनके उत्तर देकर वक्ता ने संवादात्मक तरीके से कार्यशाला को रोचक और उपयोगी बनाया। कार्यक्रम के आयोजन में अजय शर्मा, राकेश पटेल, हेमल भाई, शार्दिक महाले, काजल पाण्डेय सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags: Surat