सूरत : भेस्तान रेलवे स्टेशन पर मारवाड़ी युवा मंच ने शुरू किया स्थायी प्याऊ
‘अमृत धारा’ प्रकल्प के तहत यात्रियों को मिलेगा स्वच्छ एवं शीतल पेयजल, जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
राष्ट्रीय प्रकल्प “अमृत धारा” के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच, सूरत शाखा द्वारा भेस्तान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर स्थापित स्थायी प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
प्याऊ का लोकार्पण विधायक मन्नूभाई पटेल, पूर्व भाजपा सूरत महामंत्री किशोर बिंदल तथा दानदाता संदीप शाह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मंच की जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच, सूरत शाखा के अध्यक्ष अभिषेक खेतान, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सुल्तानिया, राहुल बजाज, प्रकाश बिंदल, गणेश अग्रवाल, सुशांत बजाज, कौशल गोयल, पंकज जलान, अमित केड़िया, कन्वीनर राजेश डालमिया, अक्षत खेतान, अमित मस्कारा, पीयूष तांतिया एवं रजनीश खेतान सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि यह स्थायी प्याऊ वर्षभर यात्रियों की सेवा में समर्पित रहेगा और सामाजिक सरोकारों के प्रति मंच की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम के अंत में मंच की ओर से सहयोग एवं उपस्थिति प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
