सूरत : एसजीसीसीआई के आगामी अध्यक्ष बने अशोक जीरावाला, निर्विरोध हुए निर्वाचित

उपाध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में; 24 मई के चुनाव से पहले समझौते की अटकलें तेज

सूरत : एसजीसीसीआई के आगामी अध्यक्ष बने अशोक जीरावाला, निर्विरोध हुए निर्वाचित

सूरत। दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) के आगामी अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

शुक्रवार, 8 मई 2026 को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के दिन अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने पर चुनाव अधिकारी विजय मेवावाला ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

चैंबर की परंपरा के अनुसार उपाध्यक्ष ही अगले अध्यक्ष का पद संभालता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अशोक जीरावाला ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया और कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं आने से उनका निर्विरोध चयन तय हो गया।

अशोक जीरावाला को चैंबर के नए अधयक्ष चुने जाने वपर चुनाव अधिकारी, वर्तमान अध्यक्ष एवं समर्थकों ने शुभेच्छा दी। 

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक बन गया है। इस पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें सीए मितेश मोदी, रविराज देसाई, भरत वानावाला, मनीष कापड़िया, नितिन भरूचा और बिजल जरीवाला शामिल हैं।

चुनाव अधिकारी विजय मेवावाला ने जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 24 मई, रविवार को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, चैंबर के नियमों के अनुसार मतदान से एक दिन पहले तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में संभावित समझौते और नाम वापसी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, चैंबर की राजनीति में इस समय बैठकों और लॉबिंग का दौर चरम पर है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर चुनावी मैदान में कौन-कौन उम्मीदवार अंत तक बने रहते हैं और क्या मतदान से पहले कोई सहमति बन पाती है।

Tags: Surat SGCCI

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव