सूरत : "अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का हरियाली संकल्प, देशभर में लगाए जाएंगे 50 लाख पेड़"

सूरत में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण के साथ जल संचय को भी दी जाएगी प्राथमिकता

सूरत :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरित होकर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने पूरे देश में 50 लाख पेड़ लगाने का निर्णय लिया है। इस हरित संकल्प की घोषणा हाल ही में जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय कोर मीटिंग में की गई।

इसी क्रम में गुजरात इकाई द्वारा सूरत के वेसू स्थित 'एटमॉस्फियर शिरीन' में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतीक स्वरूप 18 पेड़ लगाकर इस महाअभियान की शुरुआत की गई। कुल 1000 पौधे स्थल पर लाए गए, जिनमें से चयनित वृक्षों का रोपण समाज के प्रमुख सदस्यों द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने बताया कि संगठन केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षभर उनकी देखरेख और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी समाज के हर सदस्य की होगी। इस अभियान के अंत में एक प्रोग्रेसिव रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही “जल संचय अभियान” की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे जल संकट से निपटने में मदद मिल सके। संगठन का उद्देश्य है – पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाना।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल दारुका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक टिबरेवाल, मंत्री बसंत खेतान, सहमंत्री सचिन सिंगला, उपाध्यक्ष श्याम सिहोटिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Tags: Surat

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव