सूरत : अदानी फाउंडेशन हजीरा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

सूरत जिले के उमरपाड़ा तालुक में आदिवासी बहनों द्वारा घानावड़ गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

सूरत : अदानी फाउंडेशन हजीरा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

महिलाओं को खाना बनाने, जानवरों की देखभाल, खेती का काम, घर का काम जैसे कामों से आज अलग ही अनुभव हुआ

अदानी फाउंडेशन हजीरा द्वारा  सोमवार 6 मार्च 2023 को बहनों को विभिन्न खेल खिलाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। सूरत जिले के उमरपाड़ा तालुक में आदिवासी बहनों द्वारा घानावड़ गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

Story-06032023-B18
आदिवासी बहनों ने विभिन्न रस्साखेंच खेलकर महिला दिवस मनाया

 

उमरपाड़ा तालुक के घानावड, चोखवाड़ा, जुमवाड़ी और उमरगोट के 4 गाँवों की लगभग 120 बहनों ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगीत कुर्शी, रस्साकशी और नींबू चम्मच जैसे विभिन्न खेल खेले। आज उपस्थित हर बहन को खाना बनाने, जानवरों की देखभाल करने, खेती का काम करने, घर का काम करने जैसे कामों करने से एक अलग अनुभव हुआ और लगा कि पूरा साल की थकान निकल गई हो ऐसा अहसास हुआ। 

Story-06032023-B19
आदिवासी बहनों ने विभिन्न खेल खेलकर महिला दिवस मनाया

 

सभी खेलों में  बहनों ने भाग लिया। खेल के अंत में विजेता हुए 21 बहनों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। आदिवासी बहनों ने भी उनके आदिवासी संगीत पर डांस किया।