आवारा पशुओं का आतंक; बेचारी छात्रा की आंख में सिंग दे मारा

आवारा पशुओं का आतंक; बेचारी छात्रा की आंख में सिंग दे मारा

पशुओं के आतंक को रोकने में नाकाम रही है वड़ोदरा महानगर पालिका

गुजरात के कई शहरों में आवारा पशुओं का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन आवारा पशुओं के कारण घायल होने या जान गंवाने की खबरें सामने आती रहती हैं। एक ऐसा ही वाकया वडोदरा शहर में देखा गया जिसमें एक छात्र आवारा पशुओं का शिकार बना गया और उसे अपने एक आंख से हाथ धोना पड़ा। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। यह स्पष्ट होता जा रहा है कि आवारा पशुओं के शिकार बनने की घटनाओं को देखते हुए ऐसा माना जा सकता है कि शहर नगर निगम आवारा पशुओं को नियंत्रण में रखने में विफल रहा है।
घटना में मिली जानकारी के अनुसार वाघोड़िया रोड पर गोवर्धन टाउनशिप के पास एक छात्र को गाय ने अपना शिकार बना लिया। घटना में गाय का सींग छात्र की आंख में लग गया। छात्र के आंख में सींग लगने से छात्र की आंख खराब हो गई। वडोदरा के हनील पटेल एमएसयू के पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं। वह कल कॉलेज से घर लौट रहा था। इसी बीच एक गाय अचानक सड़क पर डिवाइडर से कूद कर हनील के स्कूटर को टक्कर मार दी थी। इसी दौरान एक गाय का सींग छात्र की आंख में लग गया। गाय के सींग से लहूलुहान अवस्था में हनील सड़क पर गिर पड़ा। हनील के माता-पिता और आसपास के लोग उसके पीछे दौड़ते हुए आए।
गाय द्वारा घायल छात्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। छात्र की आंख में गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाया गया। हनील की अहमदाबाद में आंखों की सर्जरी होगी। गौरतलब है कि शहर में घूम रहे मवेशियों के दहशत से लोगों की जान भी गई है। इससे पहले नगर पालिका ने भी घोषणा की थी कि कुछ दिनों में आवारा पशुओं को सड़क से हटा दिया जाएगा। हालांकि शहर की स्थिति जस की तस है। आए दिन कई मासूम आवारा लोगों के शिकार हो रहे हैं।