
राजकोट : लगातार दूसरे दिन सड़कों पर छाई रही धुंध, हेडलाइट जलाकर लोगों को चलानी पड़ी गाड़ी
By Loktej
On
सुबह 9 बजे के बाद हुये सूर्य देवता के दर्शन
राजकोट, गोंडल और जसदण में लगातार दूसरे दिन तापमान का पारा नीचे रहने के कारण गहरी धुंध छाई पड़ी थी। सुबह से ही राजकोट सहित ग्राम्य इलाकों में सुबह 9 बजे तक गहरी धुंध छाई हुई थी। धुंध इतनी ज्यादा थी कि 100 फिट दूर के वाहन और चीजें भी नहीं दिखाई दे रही थी। इसके चलते हाइवे और वाहनचालकों को अपनी गाड़ी की हेडलाइट चलाकर गाड़ी चलाना पड़ रहा था।
राजकोट शहर और हाइवे पर सुबह से लेकर 9 बजे तक गहरी धुंध छाई हुई होने के कारण काफी खुशनुमा वातावरण बना हुआ था। हालांकि इसके कारण दूर तक देखना मुश्किल हुआ था। हालांकि सुबह 9 बजे के बाद लोगों को सूर्य दिखाई दिया, जिसके चलते वातावरण स्वच्छ हुआ था। गहरी धुंध के कारण ठंडी में होने वाली फसल के खराब होने की भी चिंता लोगों को सताई जा रही है। इसके चलते किसान भी काफी असमंजस में है। बता दे की धुंध की सबसे अच्छी असर जीरे की फसल को होती है।
Tags: Rajkot