गायों को काटकर खाने वालों पर फूटा 'शक्तिमान' का गुस्सा, जानें क्या कहा

गायों को काटकर खाने वालों पर फूटा 'शक्तिमान' का गुस्सा, जानें क्या कहा

गायों को पवित्र मनाने वाले गौभक्तों को आगे आकर गायों की रक्षा करने का किया आह्वान

देशभर में 'शक्तिमान' के नाम से मशहूर हुये मुकेश खन्ना आए दिन अपने विवादास्पद निवेदनों के कारण चर्चा में रहते है। समय-समय पर देश में हो रही विभिन्न घटनाओं के बारे में अपना अभिप्राय देते रहते है। इस बार भी मुकेश खन्ना का गुस्सा गाय खाने और गाय को काटने वाले लोगों पर फूटा था। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने इन सभी को आड़े हाथ लिया था।
वीडियो में मुकेश खन्ना कहते है कि क्या हम कल्कि भगवान का इंतजार कर रहे है। क्या कल्कि भगवान आकर गाय को बचाएंगे। क्या जब आपके घर में माता-पिता और बहन किसी तकलीफ में होते है तो आप पुलिस या सेना के आने का इंतजार करते हो? जब आप उनके लिए किसी का इंतजार नहीं करते तो गाय को बचाने के लिए कोई आगे क्यों नहीं आ रहा। क्या गाय हम सबकी माता नहीं है? 
आगे उन्होंने कहा कि आखिर क्यों गाय को खुल्लेआम खाया जाता है? आखिर क्यों गाय को मार दिया जाता है। ऐसा करने में उन्हें शर्म आनी चाहिए। मुकेश खन्ना कहते है कि जिस तरह भीष्म पितामह की आत्मा को पवित्र माना जाता है। उसी तरह गाय की आत्मा को भी पवित्र माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने सरकार को गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की भी अपील की है। 
मुकेश खन्ना ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय जानवर शेर है, पर वह तो अपनी रक्षा कर सकता है। पर गाय अपनी रक्षा नहीं कर पाती। ऐसे में गौभक्तों को आगे आकर उनकी रक्षा करनी चाहिए। जिससे कि कोई उसे काटने कि हिम्मत ना कर सके। वीडियो के साथ में मुकेश खन्ना ने एक बड़ा कैप्शन भी लिखा है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और सभी यूजर्स कमेन्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
Tags: Bollywood