सूरत : पद्मश्री येजदी करंजिया का भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मान

सूरत : पद्मश्री येजदी करंजिया का भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मान

सूरत में रंगमच के कलाकार येजदी करंजीया को पद्मश्री से सम्मानित ‌किए जाने पर शहर भाजपा संगठन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया


गुजरात प्रदेश के महासचिव एवं दक्षिण गुजरात के प्रभारी  प्रदीप सिंह वाघेलाजी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक का आयोजित
शनिवार को पंडित दीनदयाल भवन, उधना में सूरत शहर की शान और पारसी रंगमंच को जिंदा रखने वाले और जिन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की उपाधि से नवाजा गया है  ऐसे माननीय येजदी करंजिया साहब को भारतीय जनता पार्टी-सूरत महानगर संगठन द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री दर्शनाबेन जरदोष और गुजरात प्रदेश के महासचिव एवं दक्षिण गुजरात के प्रभारी  प्रदीप सिंह वाघेलाजी की विशेष उपस्थिति में सम्मानित किया गया। 
इसी के साथ बुधवार 24 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी-गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष माननीय सी.आर. पाटिल एवं गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल की विशेष उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी-सूरत महानगर संगठन द्वारा विराट स्नेह मिलन की पूर्व तैयारी में महानगर कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित हुई। 
 सबसे पहले गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माननीय येजदी करंजिया साहब को सम्मानित किया और फिर उसके बहाद उन्होने अपने विशिष्ट अंदाज में प्रवचन दिया जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर सभी का यह पद् श्री पुरस्कार देने के लिए धन्यवाद दिया। 
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती दर्शनाबेन जरदोश ने अपने सामयिक भाषण में सूरत शहर को स्वच्छता में देश में दूसरा स्थान पाने पर सभी सूरतवासियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि 24 नवंबर को आयोजित होनेवाला स्नेहमिलन बहुत सफल होगा। सूरत शहर के प्रथम नागरिक और मेयर श्रीमती हेमालीबेन बोघावाला द्वारा दिए गए संबोधन में सूरत नगर निगम की टीम और शहर के लोगों को स्वच्छता के मामले में सूरत को देश में दूसरा स्वच्छ शहर बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया। सूरत महानगर भाजपा अध्यक्ष  निरंजन झांझमेरा द्वारा आगामी स्नेह मिलन को कैसे सफल बनाया जाए, इस पर एक रूपरेखा प्रस्तुत की गई। गुजरात प्रदेश महासचिव और दक्षिण गुजरात के प्रभारी प्रदीपसिंह वाघेलाजी ने आगामी स्नेह मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि नया मतदाता पंजीकरण अभियान कितना महत्वपूर्ण है और अधिक से अधिक नये मतदाताओं को कैसे पंजीकृत किया जाए। इस अवसर पर मुकेशभाई दलाल,  किशोरभाई बिंदल, कालूभाई भीमनाथ, विधायक, सूरत महानगर संगठन के पदाधिकारी, सूरत महानगरपालिका के पदाधिकारी, नगरसेवक, प्रमुख आमंत्रित कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Tags: