सूरत : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा के तहत पलसाना में आयोजित रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्त संग्रहित
भाजपा युवा मोर्चा के आयोजन में जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति, विशेषज्ञों ने रक्तदान के महत्व पर किया जागरूक
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्मृति पखवाड़ा के अंतर्गत पलसाणा तालुका भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 38 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मोहनभाई आहीर, चलथाण शुगर के चेयरमैन केतनभाई पटेल, जिला पंचायत सदस्य तेजशभाई देसाई, पलसाणा संगठन अध्यक्ष कृणालभाई पटेल, महामंत्री मितेशभाई नायक, कृणालसिंह गोहिल, तालुका पंचायत अध्यक्ष अश्विनीबेन वांसिया, कारोबारी अध्यक्ष सुनीलभाई पटेल, शासक पक्ष के नेता गिरीशभाई पटेल, सरपंच प्रवीणभाई आहीर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आकाशसिंह वांसिया सहित पलसाणा तालुका युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शिविर में रेड क्रॉस ब्लड बैंक एवं लोकदृष्टि आई बैंक के चेयरमैन डॉ. प्रफुल्लभाई शिरोया ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए रक्तदान के महत्व, आवश्यकता और इससे होने वाले सामाजिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं के इस मानवीय एवं प्रेरणादायी योगदान की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।
