सूरत : निर्जला एकादशी पर श्री श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई ने बांटा शीतल शरबत

 श्याम मंदिर परिसर में तीन से चार हजार श्रद्धालुओं को वितरित की गई शरबत की बोतलें

सूरत : निर्जला एकादशी पर श्री श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई ने बांटा शीतल शरबत

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई की ओर से सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए करीब तीन से चार हजार ठंडे शरबत की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लिया। शरबत वितरण के माध्यम से भक्तों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल, चेयरमैन सुमन गाड़िया, अध्यक्षा शालू खदरिया, पूर्वाध्यक्षा संतोष गाड़िया, सचिव सुमन जगनानी, कोषाध्यक्ष मोना केड़िया सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Tags: Surat