सूरत : निर्जला एकादशी पर श्री बालाजी महिला मंडल ने किया भजन संध्या का आयोजन

 श्री श्याम बाबा और श्री बालाजी महाराज के भजनों से गूंजा अंजना शर्मा का निवास, भक्तिमय हुआ वातावरण

सूरत : निर्जला एकादशी पर श्री बालाजी महिला मंडल ने किया भजन संध्या का आयोजन

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार 25 जून 2026 को श्री श्री बालाजी महिला मंडल की ओर से धार्मिक भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंजना शर्मा के निवास स्थान पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री श्याम बाबा एवं श्री बालाजी महाराज के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। भजनों के दौरान सभी श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए और पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की। आयोजन के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Tags: Surat