सूरत : श्री राम भक्त मंडल ने किया 1564वें संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन

29 वर्षों से हर शनिवार निःशुल्क आयोजित हो रहा धार्मिक आयोजन, भजनों और सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण

सूरत : श्री राम भक्त मंडल ने किया 1564वें संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन

श्री राम भक्त मंडल द्वारा शनिवार को साप्ताहिक 1564वें संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन धर्मेशभाई के सौजन्य से अडाजन स्थित ग्रीन रेजिडेंसी में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुंदरकाण्ड पाठ एवं भजन संध्या का आनंद लिया।

मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने सालासर बालाजी के सुसज्जित दरबार में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ प्रस्तुत किया। वहीं महेश मालानी, पवन स्वामी, राजूभाई प्रजापति एवं धनंजय भट्ट ने मधुर भजनों एवं धमाल गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से सुंदरकाण्ड पाठ में सहभागिता निभाई और भक्ति भाव से सालासर बालाजी की आराधना की। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल पिछले 29 वर्षों से प्रत्येक शनिवार तथा विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं के आवास एवं प्रतिष्ठानों पर निःशुल्क संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन कर रहा है। मंडल की यह सतत सेवा न केवल समाज में भक्ति, संस्कार और एकता का संदेश दे रही है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

Tags: Surat