सूरत : सीए फाउंडेशन परिणाम: पैनोरमिक एजुकेशन का शानदार प्रदर्शन, दो ऑल इंडिया रैंक के साथ बनाया नया कीर्तिमान
मई 2026 की सीए परीक्षाओं में कुल 14 ऑल इंडिया रैंक हासिल, 86.67 प्रतिशत परिणाम के साथ राष्ट्रीय औसत से चार गुना बेहतर प्रदर्शन
सीए फाउंडेशन मई 2026 के घोषित परिणामों में पैनोरमिक एजुकेशन ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के विद्यार्थियों ने दो ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर सूरत के साथ-साथ पूरे देश में संस्थान का नाम रोशन किया है।
संस्थान के विद्यार्थी वंदन बिहानी ने 400 में से 352 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 10 हासिल की और सूरत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं धीर मुरारका ने 351 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11 प्राप्त करते हुए सूरत में दूसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें संयम बोथरा और तनिष्का मंधाना ने 330-330 अंक, जयेश शर्मा ने 328 अंक, हर्षित बजाज ने 316 अंक, कपिल राठी ने 308 अंक, कल्प शाह ने 302 अंक, केशव अग्रवाल ने 297 अंक, अनंत चांडक ने 291 अंक, प्रियांशु तापड़िया ने 288 अंक, राघव बुधिया ने 285 अंक तथा प्राजित अग्रे ने 283 अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
संस्थान का समग्र परिणाम भी बेहद प्रभावशाली रहा। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) द्वारा घोषित सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का राष्ट्रीय उत्तीर्ण प्रतिशत जहां केवल 20 प्रतिशत रहा, वहीं पैनोरमिक एजुकेशन के 45 विद्यार्थियों में से 39 ने सफलता प्राप्त कर 86.67 प्रतिशत का उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किया।
इसी के साथ पैनोरमिक एजुकेशन ने मई 2026 की सीए परीक्षाओं में कुल 14 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर नया इतिहास रच दिया। इनमें सीए फाइनल में 6, सीए इंटरमीडिएट में 6 और सीए फाउंडेशन में 2 ऑल इंडिया रैंक शामिल हैं। एक ही परीक्षा चक्र में तीनों स्तरों पर यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित तैयारी और अनुभवी फैकल्टी के प्रभावी मार्गदर्शन का प्रमाण मानी जा रही है।
पैनोरमिक एजुकेशन परिवार ने इस सफलता पर सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा संपूर्ण फैकल्टी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणामों की इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।
