सूरत : महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल में फादर्स डे का भव्य आयोजन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों ने जताया पिताओं के प्रति सम्मान और प्रेम
दांडी रोड स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को फादर्स डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने पिताओं के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया।
आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां, गीत, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और भावनाओं का माहौल बना दिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपस्थित सभी पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी गईं और बच्चों के जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जय जरीवाला एवं प्रमोद जांगिड के साथ अग्रवाल एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक टिबरेवाल, उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सचिव अजय अग्रवाल, गिरीश मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
