सूरत :  गोडादरा में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मातृशक्ति की बैठक आयोजित

27 जुलाई के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाने का लिया संकल्प

सूरत :  गोडादरा में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मातृशक्ति की बैठक आयोजित

गोडादरा स्थित भगवान भावनेश्वर बाबोसा बालाजी मंदिर में राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मातृशक्ति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए गोडादरा जोन प्रभारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने उपस्थित महिलाओं को गौमाता के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी दी तथा अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया।

इस अवसर पर अरुण पाटोदिया ने आगामी 27 जुलाई को आयोजित होने वाले अभियान के दूसरे चरण में प्रत्येक माता-बहन से अपने-अपने क्षेत्रों की सोसायटियों एवं आवासीय परिसरों में घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मातृशक्ति की सक्रिय भूमिका पर बल दिया।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही आगामी मेहंदी कार्यक्रम, यज्ञ एवं आवेदन सौंपने के कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि गोडादरा से आकर्षक झांकी के साथ मातृशक्ति भजन-कीर्तन करते हुए आवेदन सौंपने के लिए सामूहिक रूप से प्रस्थान करेगी।

Tags: Surat