सूरत :  अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा की नई कार्यकारिणी गठित

मोहित भिवानीवाला बने अध्यक्ष, प्रणय चौधरी उपाध्यक्ष सहित नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

सूरत :  अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा की नई कार्यकारिणी गठित

अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा की 21वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सिटीलाईट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के श्याम-कुंज हाल में किया गया। सभा में युवा शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष अंकित झुनझुनवाला ने पिछले वर्ष किए गए सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मोहित भिवानीवाला को अध्यक्ष, प्रणय चौधरी को उपाध्यक्ष, संवेद पंसारी को सचिव, तरुण गोयल को सह-सचिव, सौरभ जलान कोषाध्यक्ष एवं सिद्धार्थ खेतान को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अग्रवाल विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, उपाध्यक्ष प्रमोद कंसल, सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शशिभूषण जैन, सह-कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सह-सचिव मनोज डोहकावाला, युवा शाखा मेंटर राहुल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: Surat