सूरत :  एकल युवा शाखा की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों पर हुई चर्चा, अध्यक्ष अनुराग जैन ने सदस्यों के सहयोग के लिए जताया आभार

सूरत :  एकल युवा शाखा की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

एकल युवा शाखा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन शनिवार रात्रि को सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के बोर्ड रूम में किया गया। सभा में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष ने संस्था का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जबकि सचिव ने वर्ष भर में किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में आगामी वर्ष की योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एकल युवा शाखा के अध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि पिछले वर्ष युवा सदस्यों ने विभिन्न आयोजनों में उत्साह और सक्रियता के साथ भागीदारी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। सभा में वनबंधु परिषद, सूरत के सचिव गौतम प्रजापति, कोषाध्यक्ष नकुल राठी, वेस्ट ज़ोन सचिव अनुराग अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: Surat