हॉकी एशिया कप: भारत ने जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

हॉकी एशिया कप: भारत ने जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

राजगीर (बिहार), 31 अगस्त (भाषा) कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने रविवार को यहां पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए मैच में जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत के लिए एक अन्य गोल मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में किया। जापान की ओर से दोनों गोल कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में दागे।

भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चीन पर 4-3 की जीत के साथ की थी। मेजबान टीम अपना अंतिम पूल मैच सोमवार को कजाखस्तान के खिलाफ खेलेगी।

इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा।

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव