सूरत : नर सेवा के संकल्प के साथ श्री श्याम भक्त मित्र मंडल द्वारा 21 सूत्रीय सेवा कार्यक्रम की शुरुआत

तेजस आई हॉस्पिटल मांडवी में 51 आदिवासी लोगों के नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन

सूरत : नर सेवा के संकल्प के साथ श्री श्याम भक्त मित्र मंडल द्वारा 21 सूत्रीय सेवा कार्यक्रम की शुरुआत

तेजस आई हॉस्पिटल मांडवी में शुक्रवार को श्री श्याम भक्त मित्र मंडल द्वारा आयोजित एक विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर में 51 लोगों के नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन कर उन्हें नई रोशनी प्रदान की गई। इस पुण्य कार्य के माध्यम से मंडल ने "नर सेवा-नारायण सेवा" के संकल्प को साकार रूप दिया।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल (पिपराली) ने बताया कि संस्था ने इस वर्ष 21 सूत्रीय सेवा कार्यक्रम निर्धारित किए हैं, जिन्हें क्रमशः पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।”

उपाध्यक्ष नवनीत गोयल ने बताया कि संस्था निकट भविष्य में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी, जिसमें पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी समुचित देखभाल का भी संकल्प लिया जाएगा।

कैंप संयोजक रमेश गोयल और अमित टिबरेवाल ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के साथ-साथ सभी लाभार्थियों को छतरी भेंट कर सम्मानित भी किया गया, ताकि उन्हें धूप और बारिश में सुविधा मिल सके। इस अवसर पर संस्था के राजेश अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे और सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। इस मानवसेवा कार्य ने न केवल रोगियों की आँखों में उजाला लाया, बल्कि समाज के सामने सेवा और संवेदना का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Tags: Surat

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव