भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का प्रमुख स्तंभ है सिंगापुर: राष्ट्रपति मुर्मू

भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का प्रमुख स्तंभ है सिंगापुर: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंगापुर भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी से दोनों देशों के लोगों को काफी लाभ होगा।

राष्ट्रपति भवन में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-सिंगापुर सहयोग ने हाल के वर्षों में और गति पकड़ी है।

उन्होंने षणमुगरत्नम के सम्मान में एक भोज का आयोजन भी किया।

मुर्मू ने कहा कि सिंगापुर भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और "हिंद-प्रशांत के हमारे दृष्टिकोण" का एक प्रमुख स्तंभ है।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारा साझा विश्वास भी हमें एक-दूसरे से जोड़ता है।"

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव