सूरत :  वेसू में आदर्श रामलीला ट्रस्ट द्वारा रामलीला मंडप का स्वास्तिक पूजन

 श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट द्वारा हर साल के भांति इस वर्ष भी 46 वां वार्षिक रामलीला महोत्सव 3 से 13 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। रविवार 22 सितंबर को वेसू स्थित रामलीला मैदान में सुबह 10.25 बजे रामलीला भूमि पूजन किया गया। 

श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन गोयल और मंत्री अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को हमारी संस्कृति से अवगत कराना, धर्म के प्रति आस्था जगाना हमारे ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। 

वृंदावन के रासाचार्य त्रिलोक शर्मा की मंडली द्वारा लीला मंचन होगा। रामलीला मंडप पूजन भक्ति भाव से किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुशील बंसल, मंत्री गिरधारी अग्रवाल, लीला मंत्री अंशू पंडित, प्रल्हाद अग्रवाल, सुदर्शनभाई, दिनेश अग्रवाल, संजय जैन एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

Tags: Surat

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव