
अहमदाबाद : सेना के जवान ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
By Loktej
On
खुद को मारी गोली, आत्महत्या करने वाला 27 साल का गुरजयपल
अहमदाबाद में सेना के एक जवान ने आत्महत्या कर ली. सेना के जवान द्वारा आत्महत्या किये जाने से काफी हंगामा मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शाहीबाग सेना छावनी में जवान ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या करने वाले जवान का नाम गुरजयपालसिंह सिख है और वो पंजाब के रहने वाले थे। हालांकि आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार शाहीबाग छावनी में ड्यूटी पर तैनान 27 साल के गुरजयपाल सिंह सिख ने खुद को गोली मार ली। ये जवान छावनी में वीर सेना के सिपाही के रूप में कार्यरत थे।